First LOOK: फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे- पहली शानदार झलक रिलीज
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'खाली पीली' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में जहां ईशान टैक्सी ड्राइवर के किरदार में नजर आ रहे हैं, अनन्या पैसेंजर बनी हैं और काफी परेशान दिख रही हैं। फिल्म का निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं अली अब्बास जफर। फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली है।
ईशान ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म को मुंबई के भिंडी बाज़ार में शूट किया गया है और कुछ ही दिनों पहले अनन्या ने सोशल मीडिया से इस बात दी थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह तेलुगु हिट फिल्म 'टैक्सीवाला' की हिंदी रीमेक होगी। 'धड़क' के बाद यह ईशान की अगली फिल्म होगी। धड़क में ईशान के अभिनय की बेहद तारीफ हुई थी। लिहाजा, खाली पीली से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। वहीं, 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' के बाद यह अनन्या की तीसरी फिल्म है।
अली अब्बास जफर ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा था- एक देढ़ शाणा, एक item, एक taxi, और एक रात की कहानी, अपुन ला रहे हैं 2020 ki सबसे रापचिक movie!


Click it and Unblock the Notifications











