दमदार वॉर फिल्म में नजर आएंगे ईशान खट्टर- निभाएंगे इस ब्रिगेडियर का किरदार
अभिनेता शाहिद कपूर के भाई और शानदार कलाकार ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से अपनी अलग पहचान बना ली थी और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आईं थीं। इस समय ईशान खट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये है कि ईशान खट्टर की झोली में एक दमदार फिल्म आ गई है। खबर है कि अभिनेता ईशान खट्टर जल्द ही एक वॉर फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं और इस फिल्म में एक रिय़ल लाइफ किरदार को प्ले करते नजर आएंगे।
पता चला है कि वो इस फिल्म में ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाएंगे और इस फिल्म का नाम 'पिप्पा' होगा। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और इस फिल्म के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक की बात करें तो इसको अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के शानदार निर्देशक राजा कृष्णा मेनन निर्देशित करेंगे। गौरतलब है कि ये फिल्म उस कहानी पर आधारित है जिसके लेखक खुद ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता हैं।
इस किताब का नाम 'द बर्निंग चैफिस' है जो कि काफी फेमस है। बता दें कि इसके अलावा ईशान खट्टर फिल्म खाली पीली का हिस्सा बनेंगे जिसमें उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।
ईशान खट्टर बैक टू बैक धमाका करते नजर आने वाले हैं। ईशान खट्टर की पहली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स थी जिससे उनकी खास पहचान नही मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











