नो पार्किंग जोन में खड़ी थी ईशान खट्टर की बाइक- ट्रैफिक पुलिस ने उठाई- Video वायरल
धड़क स्टार ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में उनकी बाइक को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन के द्वारा उठाया जा रहा है। बता दें कि ईशान खट्टर ने अपनी बाइक नो पार्किंग जोन में पार्क कर दी थी जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की क्रेन ने उसको उठा लिया था। हालांकि जब ईशान खट्टर बाहर आए और उन्होने ट्रैफिक पुलिस को जुर्माना दिया तो उनकी बाइक को छो़ड़ दिया गया।
बता दें कि ईशान को 500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा था। इस सबका वीडियो वायरल हो गया है। शान ज्यादातर मुंबई के रेस्ट्रोरेंट में अपने दोस्तों के साथ नजर आ जाते हैं। इस बार ईशान अपनी बाइक पर घूमने निकले थे और उनकी बाइक को टो करके ले गए थे।

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी स्टार को इस तरह से जुर्माना भरना पड़ा हो। हाल ही में फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था..
जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान बाइक से नजर आ रहे थे लेकिन सारा अली खान ने हेलमेट नहीं पहन रखा। उनको भी जुर्माना भरना पड़ गया था। आप देखिए ईशान खट्टर की ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications