विकी कौशल के बाद ईशान खट्टर का बड़ा धमाका- पुलवामा अटैक पर बन रही फिल्म में आएंगे नजर?
अभिनेता ईशान खट्टर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और उनका नाम दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ रहा है। खबर है कि केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर पुलवामा हमले पर फिल्म बना रहे हैं और इसके लिए उन्होने ईशान खट्टर को अप्रोच किया है। हालांकि इस बात को लेकर पूरी तरह से पक्की जानकारी नहीं आई है और ना ही इसका आधिकारिक ऐलान हुआ है। ईशान खट्टर के साथ इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।
दरअसल पुलवामा टेरर अटैक और इंडियन एयर स्ट्राइक पर एक फिल्म बनाने की योजना है जिसके लिए ईशान खट्टर को आर्मीमैन बनाया जा सकता है। ईशान खट्टर ने फिल्म बियॉंड द क्लाउड्स से शुरुआत की थी और काफी धमाकेदार अभिनय के कारण उनकी तारीफ की गई थी।

बता दें कि विकी कौशल की फिल्म उरी जोकि पहले सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर बनी थी...उसको लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।
यही कारण है कि इसकी अगली फिल्म भी जल्द ही आपके सामने नजर आने वाली है। ईशान खट्टर एक बेहतरीन कलाकार हैं और इस बात को उन्होने साबित भी करके दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











