Video Viral: पहली बार सामने आया ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड का चेहरा, ऑफिशियल किया रिश्ता!

Ishaan Khattar: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इस वक्त अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे वक्त से ईशान खट्टर किसी लड़की के साथ धूम रहे थे परंतु उसका चेहरा सामने नहीं आया था। परंतु बीती रात ईशान खट्टर ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया और अपने गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर पहुंचे।
ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड का खुलासा-
बहुत ही कम वक्त में अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली ईशान खट्टर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में हैं। बीती रात ईशान अपनी गर्लफ्रेंड संग मुंबई में डिनर डेट पर पहुंचे।
इस दौरान जब ईशान खट्टर होटल से डिनर करके बाहर आ रहे थे तभी पैपराजी ने उनको देख लिया तो एक्टर ने पैपराजी को इग्नोर ना करते हुए बहुत ही अच्छे से पोज दिए और फिर कार में अपनी गर्लफ्रेंड संग बैठकर चले गए।
ईशान खट्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी खुश लग रहे थे और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने को कहा। जिसको देखकर फैंस काफी खुश है, कि आखिरकार ईशान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को छोड़कर मूवऑन कर रहे हैं।
ईशान की गर्लफ्रेंड है चांदनी बेंज-
सूत्रों की मानें तो शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड का नाम चांदनी बेंज है। चांदनी बेंज एक मलेशियाई मॉडल हैं। दोनों पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं लेकिन कभी भी चांदनी बेंज का चेहरा सामने नहीं आया था, ये पहली बार होगा जब इस तरह से दोनों देख गए।
लुक की बात करें तो इस खास डेट के लिए ईशान जहां ग्लिमरिंग शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स पहने हुए थे वहीं चांदनी वेंज ने फ्लोरल थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। दोनों काफी शानदार दिख रहे थे और दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











