मंदिर में ही शादी करना चाहती थी: ईशा
रेस्तरां मालिक टिमी नारंग के साथ एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने कहा कि वह हमेशा से एक मंदिर में विवाह करना चाहती थीं।
रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में ईशा ने पत्रकारों से कहा, "मंदिर वास्तव में बहुत शुद्ध होते हैं, एक मंदिर में विवाह करना वाकई बहुत अच्छा है। मैं हमेशा से एक मंदिर में विवाह करना चाहती थी।"
अन्य सितारों के विवाह के विपरीत टिमी और ईशा ने बहुत सादगीपूर्ण ढंग से विवाह किया है। स्वागत समारोह में प्रेम चोपड़ा, मनोज कुमार, चंकी पांडे, ट्यूलिप जोशी और सेलिना जेटली जैसे कलाकार शामिल हुए थे।
फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के गीत 'खल्लास' से ईशा फिल्म उद्योग का जाना-पहचाना चेहरा बन गई थीं। बाद में उन्होंने फिल्म 'डॉन-द चेज बिगिन्स अगेन' में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम किया था। 'एक विवाह. ऐसा भी', 'सलाम-ए-इश्क', 'मैंने प्यार क्यूं किया?', 'क्या कूल हैं हम' और 'चायना टाउन' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications