बहुत जल्द ईशा-जहीर बन जायेंगे मियां-बीवी!

आपको बता दें कि जहीर खान के माता-पिता भी चाहते हैं कि वो बहुत जल्द शादी कर लें, सबको विश्वकप तक का इंतजार था और कप तो भारत आ गया है ऐसे में अब उनकी इच्छा है कि वो जहीर के लिए चांद सी दुल्हन घर ले आयें। इसलिए खबर आ रही है कि उन्होंने ईशा के लिए हां कर दी है। वैसे कहा जाता है कि जहीर की वजह से ही ईशा को मुंबई के खार इलाके में घर मिला था।
दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ। फिर खबर आयी कि साल 2007 में दोनों अलग हो गये है, लेकिन तब से दोनों के ही जीवन में कोई नहीं आया, दोनों ही अकेले हैं।
विश्वकप के मैंचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठा हुआ और जहीर के प्रदर्शन पर चिल्लाते और खुशी मनाते हुए देखा गया जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच अभी भी बहुत कुछ है। शायद एक-दूसरे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ, तभी दोनों का ही नाम दो साल तक किसी और के साथ नहीं जुड़ा।
उधर, ईशा से जब शादी के बारे में पूछा गया तो वो चुप हो गई लेकिन उन्होंने जहीर के लिए इंकार नहीं किया, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि वाकई में जहीर-ईशा बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











