जब इस हसीना के लिए खूबसूरती बनी करियर में रोड़ा एक्टिंग छोड़ किया ऐसा काम

Isha Sharvani

Isha Sharvani Struggle Story: कई बार बॉलीवुड में ऐसी कई सारी हसीनाएं होती हैं जो की नाम तो नहीं कमा पाती लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने लक बाय चांस और किस्ना जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। लेकिन अभी के वक्त में वह डांस और योग में अपना करियर बना चुकी है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं ईशा शरवानी की। बता दे कि उनको कई बार फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस ने इस बात का खुद खुलासा किया कि जो भी उनका रोल मिल रहे थे उनसे वह तंग आ गई थी। इसी के चलते उन्होंने बॉलीवुड और मुंबई छोड़ने का फैसला लिया।

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान ईशा शरवानी ने बताया कि उनको सभी फिल्में सिर्फ खूबसूरत चेहरे की वजह से मिल रही थी। साथ ही ऐसे किरदार मिल रहे थे जहां पर हीरो उनको बचा रहा होता है या फिर वह नाच गा रही होती हैं।

ईशा शरवानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अगर आप मेरी फ़िल्में देखने जाओगे तो मैं या तो वहां पर डंब थिंग, खूबसूरत चेहरे के तौर पर ही नजर आ रही होती हूं। लेकिन मैं ऐसे किरदार नहीं निभाना चाहती। झलक दिखला जा के बाद में मैंने मुंबई छोड़ने का फैसला लिया।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "मुझे सिंगल में इरफान के साथ में एक छोटा सा रोल दिया गया था और उसमें मजा आ गया था। ना ही मुझे कोई कॉल करता है क्योंकि इंडस्ट्री में काम के लिए आपको मुंबई में ही रहना पड़ता है। नेटवर्क बनाने होते हैं। इसीलिए मैंने फैसला ले लिया था कि मैं फुल टाइम मुंबई में नहीं रह सकती हूं।"

ईशा शरवानी बताती है कि "मुझे सिर्फ तनुजा चंद्रा का कॉल आया और पहली फिल्म तो ऐसे ही कर लेते हैं ना। लेकिन फिर 5 साल बाद आप यही सोचते हैं कि मैं अपने जीवन में अभी तक किया ही क्या है। कभी आप कोई सजेशन दो तो डायरेक्टर्स कहते थे कि आपको इसके लिए साइन नहीं किया गया।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "जो कहा जाता है वही करो और तब तो बहुत ज्यादा बुरा लगता है। महिलाएं सिर्फ अपनी बॉडी दिखाने के लिए ही नहीं बनी है। वह भी बहुत कुछ कर सकती है और तब मुझे यही लगा कि मैं वही करूंगी जिसका कोई इंपैक्ट हो। ना कि इसलिए को बस यही करना है।"

More from Filmibeat

Read more about: isha sharvani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X