"पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस का डर.." पत्नी ईशा रिखी ने खुलकर बताई बादशाह की सच्चाई
Isha Rikhi Badshah Controversy: सिंगर और रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ के पत्ते अब धीरे धीरे खुल रहे हैं। बादशाह जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं पिछले दिनों उनकी शादी ने हर किसी को झटका दे दिया था वहीं अब बादशाह की पत्नी के दर्दभरे पोस्ट किसी और ही इशारा कर रहे हैं। अब एक बार फिर से ईशा रिखी ने अपनी पति यानि के बादशाह के बारे में ऐसा पोस्ट किया जिसमें उनका दर्द और बेबसी साफ झलक रहे हैं।

ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं होते। काफी लंबे समय तक मैं चुप रहीं क्योंकि मैं अपने पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस के आगे कमजोर महसूस कर रही थी। मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मेरे लिए चुप रहना ही ठीक रहेगा। मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने चीजों को स्वीकार कर लिया है, बल्कि मेरी खामोशी का मतलब था कि मैं सर्वाइवल के लिए लड़ रही थी'।
बादशाह की पत्नी आगे लिखती हैं, 'आज मैं डर के आगे अपनी हिम्मत को चुन रही हूं। मेरे अंदर अभी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं पूरी कहानी बता सकूं, लेकिन आज से मैं ये झूठ बोलना बंद कर दूंगी कि सबकुछ ठीक था'। इस पोस्ट के साथ ईशा रिखी ने टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है जो उनकी बेबसी और दुख को साफ जाहिर करता है।
बादशाह से शादी के चार महीने बाद ही ईशा रिखी की लाइफ में कोई तो तूफान आया है। इस साल मार्च से ईशा रिखी सुर्खियों में रहीं। ईशा रिखी पेशे से पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। मार्च में ईशा की मां ने बादशाह के साथ अपनी बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर कर दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया था।
ईशा रिखी ने मॉडलिंग के बाद साल 2013 में फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'अरिदास', 'हैप्पी गो लकी' और 'मिंडो तासीलदारनी' जैसी फिल्मों में काम किया। ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों के बाद हिंदी सिल्वर स्क्रीन का भी रुख कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications