ईशा का एक विवाह ऐसा भी
चौंक गये न कि ईशा कोप्पिकर ने क्या विवाह भी कर लिया है. दरअसल यह उनकी नई फिल्म है और फिल्म का नाम एक विवाह ऐसा भी है. इसे सूरज बडजात्या बना रहे हैं. इसमें ईशा अपनी इमेज से बिल्कुल उलटे एक सीधी साधी भारतीय लडकी बनी है.
ईशा अब तक आयटम गर्ल और बोल्ड भूमिकाओं को करने के लिए ही जानी गई है. लेकिन सूरज उसे फिल्म में पहली बार बिना ग्लैमर्स के दिखाने जा रहे हैं. ईशा भी मानती है कि इस फिल्म के जरिये वह अपनी अभिनय प्रतिभा को निखार कर ला सकती है और दर्शक भी तब मान जायेंगे कि ईशा सिर्फ ग्लैमर्स ही नही बल्कि गंभीर भूमिकायें भी बखूबी कर सकती है.
फिल्म का निर्देशन कौशिक घटक कर रहे हैं और इसकी शूटिंग जनवरी से शुरु की जायेगी. फिल्म में ईशा के हीरो सोनू सूद हैं. ईशा ने कहा कि जैसा कि बताया जा रहा है, यह फिल्म शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह की सिक्वल फिल्म नही है. यह एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है जिसमें प्यार को रिस्ते में बदलने में दस साल लग जाते हैं. यह पहली बार है कि वह एक पूरी तरह भारतीय परिवेश की फिल्म में काम कर रही है.
ईशा ने सूरज बडजात्या की तारीफ कर कहा कि वे तब आश्चर्यचकित रह गई जब सूरज ने उसकी बिंदास छवि की परवाह न कर उसे इस फिल्म में अवसर देकर अपना विश्वास जताया.


Click it and Unblock the Notifications