..................... Isha Deol, Bharat Takhtan, Isha Deol Marriage, Isha Deol Sangeet Ceremany, Bollywood, Hema Milini, Dharmendra, Bobby Deol, Sunny Deol, Marriage, ईशा देओल, भरत तख्‍तानी, ईशा देओल की शादी, ईशा देओल की संगीत सेरेमनी, बॉलीवुड , हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, सनी देओल, शादी - Hindi Filmibeat

पापा धर्मेंद्र और भैय्या सनी नहीं दिखे ईशा की संगीत सेरमनी में

बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात का दौर शुरु हो चुका है कहीं शादी की तैयारी चल रही है तो कहीं संगीत सेरेमनी। इस साल मीडिया में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही बॉलीवुड शादियों में से एक है ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी। 25 जून को होटल ललित कोन्टिनेन्टल में इनकी संगीत सेरेमनी हुई जिसमें बॉलीवुड की हर छोटी से लेकर बड़ी हस्ती नज़र आई लेकिन कमी थी तो सिर्फ पापा धर्मेंद्र और भैय्या सनी की।

संगीत सेरेमनी में हर समय हेमामालिनी सभी गेस्ट्स का स्वागत करती नज़र आईं। बेटी ईशा की शादी की किसी भी तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए हेमा ने इसका पूरा ख्याल रखा। सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर ईशा के चचेरे भाई अभय देओल अपनी प्रेमिका प्राची देसाई के साथ आए थे और दोनों ने मीडिया के सामने फोटोग्राफ्स भी खिंचाए। पूरी सेरेमनी के दौरान कहीं भी धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल नज़र नहीं आए।लेकिन पार्टी में मौजूद कुछ लोगों के अनुसार धर्मेंद्र पार्टी में आए थे लेकिन खराब तबियत के चलते जल्दी ही चले गए।

सूत्रों ने ये भी बताया कि ईशा द्वारा संगीत में रॉकी एस द्वारा डीजाइन की गयी घाघरा-चोली को पहना गया जहां चोली नारंगी रंग की थी जिसमें ईशा बहुत जाच रही थी वही पति भरत द्वारा जरी के काम युक्त नीले रंग की शेरवानी को पहना गया था। इस मौके पर परिवार के सदस्‍यों के साथ ईशा और भरत जमकर थिरके। ईशा मेहंदी और शादी में नीता लूला द्वारा तैयार किए गए कपड़े पहनेंगी। ईशा की मेहंदी का कार्यक्रम बुधवार को होगा और शादी बेहद पारंपरिक तरीके से मंदिर में संपन्न होगी।

दूसरी तरफ इस समारोह में शिरकत करने आए बॉलीवुड सितारों में रणवीर सिंह, नसीरुद्दीन शाह और उनका पूरा परिवार, रीमा और राइमा सेन,मधू और उनकी दोनों बेटियां, जायद खान और मलाइका खान, जेनिलिया डिसूजा और रितेश देशमुख, आर्या बब्बर, जैकी भगनानी,अल्विरा खान और सोहेल खान का नाम शामिल है। ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी 29 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X