डांस ड्रामा में व्यस्त ईशा शरवानी

फिल्म लक बाई चांस में ईशा के अभिनय की काफी तारिफ हुई है। इस फिल्म में उन्होंने एक स्टार पुत्री की भूमिका को काफी सहज ढंग से निभाया है।
इस समय केरल में अपने डांस शो का अभ्यास कर रही ईशा ने कहा, कली एक डांस थियेटर प्रोडक्शन है जो जीवन के तीन रूपों को प्रस्तुत करेगा।
अपने अभ्यास रूटिन के बारे में ईशा ने बताया कि उनका कोई निश्चित समय नही है फिर भी हम सुबह 6:30 से अभ्यास शुरू करते है जो बीच में कई अंतराल के बाद शाम के 4 बजे तक चलता है।


Click it and Unblock the Notifications