ईशा अंबानी के बच्चों के पहले बर्थडे पर नीता अंबानी- मुकेश अंबानी ने रखी खास पार्टी, सितारों का लगा मेला

Isha Ambani: ईशा अंबानी के दो जुड़वा बच्चों का आज पहला जन्मदिन हैं। ऐसे में अंबानी परिवार के लिए ये बहुत बड़ा दिन है इसीलिए नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने एक खास पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स का मेला लगा।
ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों का जन्मदिन-
आज 19 नवंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चों का पहला जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर नाना नानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी है, जहां फिल्मों सितारों के साथ साथ क्रिकेट के दुनिया से भी मेहमानों से शिरकत की है।
इस खास पार्टी के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा है वह है नीता और मुकेश अंबानी का। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा के बच्चे आदित्य और कृष्णा नानी नानी के गोद में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
नीता और मुकेश के अलावा पार्टी के दौरान ईशा अंबानी भी बेहद प्यारी लग रही थी। अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी पार्टी में पहुंचे। इस दौरान फिल्मेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चे रूही और यश के साथ पार्टी में पहुंचें। हार्दिक पांड्या भी अपने बेटे अगस्त्य और बीबी नताशा के साथ शिरकत की।
बॉलीवुड सेलेब्स नीता अंबानी की पार्टी में-
कियारा आडवाणी अपनी मां के साथ इस पार्टी में आईं। एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में शिरकत की। इसके अलावा कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और कई सारे सितारें खास अंदाज में इस बर्थडे पार्टी में पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications
