जुड़वा बच्चों को लिए पहली बार भारत लौटीं ईशा अंबानी, विराट-अनुष्का की तरह नहीं छुपाया बच्चों का चेहरा

Isha Ambani Twins Royal Welcome: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने कुछ ही समय पहले जुड़वा बच्चों की गुड न्यूज देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। ईशा अंबानी अब पहली बार अपने जुड़वा बच्चों को लेकर भारत लौटी हैं। ऐसे में अंबानी और पिरामल फैमिली ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है। ईशा अंबानी पहली बार बच्चों को लेकर लंदन से इंडिया आई हैं। ऐसे में वर्ली में उनका रॉयल वेलकम हुआ है।

ईशा अंबानी के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान ईशा अंबानी के बच्चे कभी मम्मी को गोद तो कभी नानी नीता अंबानी और कभी दादा की गोद में दिखाई दिए। इस दौरान ईशा ने अपने बच्चों का चेहरा नहीं छुपाया है और ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

ईशा के बच्चों के नाम

करीब महीने भर पहले ही ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की खबर सामने आई थी। ईशा अंबानी ने बेटी का नाम आदिया है और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। अंबानी परिवार अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए ही काफी मशहूर है। अंबानी के यहां हुआ इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

ईशा का ग्रैंड वेलकम

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का ग्रैंड वेलकम खूब देखा जा रहा है. इस दौरान पूरा अंबानी और पीरामल परिवार नजर आ रहा है. बेटी और जुड़वा बच्चों के ग्रैंड वेलकम के लिए अंबानी फैमिली ने खास पार्टी होस्ट की है.

विशेष पूजा में 300 किलो सोना करेंगे दान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास मौके पर अंबानी फैमिली ने एक धार्मिक अनुष्ठान के तहत विशेष पूजा का आयोजन रखा है, जिसमें देश के कई बड़े पंडितों को बुलाया गया है. वहीं इस पूजा में परिवार 300 किलो सोना भी दान करने वाला है.

5 अनाथालय खोलने की तैयारी

इस मोके को और भी यादगार बनाने के लिए अंबानी फैमिली 5 अनाथालय भी खोलने जा रही है। साथ ही खाने के आयोजन की बात की जाए, तो इसमें दुनियाभर के मशहूर केटर्स को बुलाया गया है।

वायरल हो रहे फोटो-वीडियो

अंबानी परिवार के इस फंक्शन को देखकर आम लोग काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कपल और अंबानी फैमिली को बधाई दी हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भी 2018 में बड़े धूमधाम से की गई थी, इस शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रीटिज नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X