ईशा अंबानी का संगीत: साथ नाचे शाहरूख - आमिर - ऐश्वर्या, बैकग्राउंड डांसर बने सलमान, वायरल हुए वीडियो
Recommended Video

ईशा अंबानी का नाम तो सुना ही होगा? भारत की सबसे छोटी अरबपति। फिलहाल उदयपुर में उनकी शादी का जश्न चल रहा है। और मुकेश अंबानी ने अपनी लाडली बेटी की शादी के लिए पर्सनल आईफा अवार्ड करवा डाले। दरअसल, कल रात ईशा अंबानी के संगीत फंक्शन में हर बॉलीवुड सितारा मौजूद था।
सलमान खान से लेकर शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आमिर खान तक हर कोई। बस आप नाम भर ले लीजिए कि सितारा हासिल। इतना ही नहीं इस आलीशान संगीत के दो बहुत खास मेहमान थे - पॉप सिंगर बियॉन्से और अमरीका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन।

बियान्से की तस्वीरें और परफॉर्मेंस दोनों ने ही आग लगा दी लेकिन फैन्स का दिन तो तभी बन गया जब उन्होंने शाहरूख - गौरी और अभिषेक - ऐश्वर्या को जोड़ों में परफॉर्म करते देखा। इसके बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा जब ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जहां शाहरूख, ऐश्वर्या और आमिर सब एक ही साथ डांस करते दिखाई दिए। देखिए इस संगीत की तस्वीरें और वीडियो -
देखिए इस पार्टी में वायरल हुए वीडियो। शाहरूख खान और गौरी खान, रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी के गाने दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड पर डांस करते दिखे
सलमान खान, अनंत अंबानी का साथ दे रहे थे जो अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ, शाहरूख की फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया पर डांस कर रहे थे।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक बच्चन के साथ गुरू के गाने पर थिरकती दिखीं। गुरू, मुकेश अंबानी के पिता, धीरूभाई अंबानी के जीवन से ही प्रेरित थी।
वहीं ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी संगीत फंक्शन के अंत में स्टेज पर आए, इस क्यूट से कपल डांस के लिए।
इस पार्टी में सबसे ज़्यादा किसी ने आग लगाई तो वो थी हॉलीवुड पॉप स्टार बियॉन्से।
आनंद और ईशा, 12 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। तब तक मुंबई से उदयपुर बॉलीवुड सितारों का आना जाना लगा ही रहेगा। इस शादी की सबसे खास मेहमान हैं हिलरी क्लिंटन, जिनकी चर्चा हर जगह है।


Click it and Unblock the Notifications











