Isha Ambani Reception PICS: सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन, दिया मिर्जा हुए शामिल
Recommended Video

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को हुई। शादी के बाद अब अंबानी परिवार ने शुक्रवार को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी है। जहां एक बार फिर सभी बॉलीवुड सितारे शामिल हो रहे हैं। बता दें, इससे पहले ईशा अंबानी की प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन में भी लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उदयपुर पहुंचे थे।
बहरहाल, रिसेप्शन पार्टी में धीरे धीरे गेस्ट का आना शुरु हो चुका है। जहां पहली बार हमें किसी पार्टी में सनी देओल शिरकत लेते दिखे हैं। वहीं, दिया मिर्जा, हेमा मालिनी, ईशा देओल, कार्तिक आर्यन भी पार्टी में पहुंच चुके हैं।

अपनी रिपेस्पशन में ईशा अंबानी क्रीम-गोल्डन लहंगे में पहुंचीं तो वहीं आनंद ब्लैक सूट में नजर आए। बता दें कि ईशा और आनंद पीरामल एक साथ पढ़े हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। इसी साल पीरामल ने ईशा को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। दोनों की सगाई सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











