Live Pics: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी, ऐश्वर्या से आमिर तक सब बने घराती
Recommended Video

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, भारत की सबसे छोटी अरबपति, आज पीरामल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के आनंद पीरामल के साथ सात फेरों के बंधन में बंधन जा रही हैं। अंबानी परिवार का किला - एंटिला, इस मौके पर दुलहन की तरह सज चुका है। और बारातियों का स्वागत ज़ोरदार तरीके से हुआ है।
ये ऐसी बारात थी जहां, बाराती घोड़े पर पहुंचे थे। वहीं आनंद पीरामल ने अपने चेहरा नहीं दिखाने के लिए अपनी मुंह एक कुशन से ढंक रखा था। जहां इस शादी की हर तस्वीर इसके शाही होने का बयाना दे रही है वहीं मेहमानों की तस्वीरें देखकर सबके होश ही उड़ जाएंगे।

इस शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से लेकर, अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी हिलेरी क्लिंटन तक शामिल हुए हैं। वहीं बाकी मेहमानों की बात करें तो पूरा बॉलीवुड इस शादी में घराती बना है। ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी तक हर कोई बस फैन्स के होश उड़ा रहा है।
देखिए इस शाही शादी की खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











