नीता अंबानी की तिजोरी के सबसे बेशकीमती अरबों के गहने निकाल कर फुर्र हो गई बेटी ईशा, ताकती रह गई दोनो बहुएं

Isha Ambani Nita Ambani Jewellery: सक्सेसफुल बिजनेसवुमन के साथ साथ ईशा अंबानी अपने गजब के फैशन और लग्जरी च्वाइसेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मेट गाला में जहां देश-विशेद के तमाम स्टार्स ने अपने एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स फ्लॉन्ट किए तो वहीं ईशा अंबानी के अरबों के गहनों पर हर किसी की नजरें अटकी की अटकी ही रह गईं।
ईशा अंबानी ने इस बार अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। जो कि थीम 'Tailored For U' पर आधारित था। बता दें कि ईशा अंबानी इस आउटफिट में एक दम रानी की तरह दिख रही थीं, लेकिन उनके इस आउटफिट पर चार चांद तो उनके गहने लगा रहे थे।
ईशा अंबानी ने जो गहने पहने थे वह नकली नहीं बल्कि असली गहने थे। ईशा अंबानी ने मेट गाला 2025 में अपनी मां के हीरे के गहने पहने थे। ईशा बताती हैं कि नेकलेस जो उन्होंने पहना है वह उनकी मां का है। उन्होंने उंगली में जो अंगूठी है वह भी उनकी मां की है और कमर में लटक रहा चाबी का गुच्छा भी उनकी मां का है।
ईशा यह बताते हुए बेहद खुश हो रही हैं कि यह गहने उनकी मां के हैं। बता दें कि नीता अंबानी के इन गहनों की कीमत कम नहीं है ईशा ने जो नेकलेस पहना है वह 136 कैरेट का है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। नीता अंबानी कई मौकों पर इन गहनों को कैरी की हुई नजर आती हैं। वहीं ईशा अंबानी की ड्रेस की बात करें तो ईशा की इस ड्रेस को बनने में 20 हजार घंटे से ज्यादा का समय लगा था। ईशा के आउटफिट के साथ ही उनके गहने भी खास सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बता दें कि इस साल शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा निक जोनास, कियारा आडवाणी से लेकर नताशा पूनावाला और ईशा अंबानी तक मेट गाला में एक से बढ़कर एक लुक्स में दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications











