ननद ने राधिका मर्चेंट को दिखाया हाथ, स्टेज पर चढ़ने से रोका? शॉकिंग वीडियो हुआ वायरल!

Radhika Merchant Isha Ambani Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तो अब खत्म हो गई है लेकिन इसके फंक्शन के कई वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। राधिका मर्चेंट को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं और उनके हर अंदाज पर लोग बातें करते हैं।
कई बार कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है कि लोग अंबानी परिवार पर भड़कते हुए भी नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट और उनकी ननद ईशा अंबानी भी नजर आ रही है।
वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है। आप देखेंगे कि कोई इवेंट चल रहा है और इस दौरान राधिका मर्चेंट स्टे पर चढ़ रही हैं। जैसे ही वो पूरी तरह से चढ़कर ईशा के पास पहुंचने वाली होती है तो ईशा काफी स्टाइल में हाथ दिखाकर उनको वहीं पर रुक जाने का इशारा करती हैं।
इसके बाद वीडियो में एक डॉग भी दिखाई देता है। अगले ही पल राधिका मर्चेंट को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की सच्चाई क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है। लेकिन क्लिप में जिस तरह से ईशा ने राधिका मर्चेंट को हाथ दिखाकर रोका है वो लोगों को पसंद नहीं आया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''फ़िर बाद में ननद को कुत्ते का भाव मिलता है तब उन्हें बुरा लग जाता है।'' एक ने लिखा, ''आप अपना मत बताइये कि आप अपनी भाभी के साथ क्या करती हैं।'' एक ने लिखा, ''भाभी अपनी पे आती है तब किसी लायक नहीं छोड़ती।'' एक ने लिखा, ''भाभी भाव के लायक होनी भी तो चाहिए।'' एक ने लिखा, ''जब अंबानी के घर में ये हाल है तो हम तो आम आदमी हैं।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications