12 लाख की ड्रेस पहनकर ईशा अंबानी ने बच्चों की बर्थडे पार्टी में दिखाया अपना जलवा, खूबसूरती की हुई जमकर तारीफ

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईशा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी को 12 लाख की ड्रेस पहने हुए देखा गया।
12 लाख की ड्रेस में ईशा अंबानी का जलवा-
ईशा अंबानी के दो जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया है। दोनों बच्चों अब एक साल के हो गए हैं। बच्चों के जन्मदिन की खुशी में अंबानी परिवार ने 'जियो वर्ल्ड गार्डन' में एक मेला-थीम वाले ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की।
इस खास पार्टी में राजनीति से लेकर किक्रेटर और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस बर्थडे पार्टी की शान ईशा अंबानी बनी। पार्टी में ईशा के फैशन स्टेटमेंट ने सबको अपना दीवाना बना दिया।
ईशा अंबानी इस खास पार्टी में लाइट पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस चुनी थी, जिसमें हर तरफ रेड एंड व्हाइट प्रिंट थे। यह ड्रेस स्ट्रैपी स्लीव्स, एक फ्रिल-डिटेलिंग बस्टियर और एक ए-लाइनिंग स्कर्ट के साथ थी।
अपनी सुंदर पिंक मैक्सी ड्रेस के साथ ईशा ने डायमंड इयररिंग्स और एक सुंदर लेयर्ड नेकलेस चुना था। डार्क पिंक शूज के साथ ईशा ने अपने लुक को निखारा था। साथ ही ईशा अंबानी ने मिनिमल मेकअप किया था।
ईशा अंबानी की ड्रेस की कीमत के बारें में रिसर्च करके पता है कि, ईशा की ड्रेस 'Chanel' ब्रांड के 'फॉल विंटर 2023' कलेक्शन की है। 'Buyma' के अनुसार, यह ड्रेस 12,52,907 रुपए की भारी कीमत के साथ आती है।
ईशा के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स-
ईशा अंबानी के बच्चों की बच्चों की बर्थडे पार्टी में कैटरीना कैफ, औरी और अर्पिता खान से लेकर जैनेलिया तक कई सारे सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। पार्टी में ईशा अंबानी बेहद प्यारी लग रही थी। ईशा के अलावा नीता अंबानी भी शानदार अंदाज में दिखी। नीता ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स के साथ पूरा किया था।


Click it and Unblock the Notifications
