ननद ईशा अंबानी के छोटी भाभी राधिका मर्चेंट संग ऐसे हैं रिश्ता, बोलीं- वो मेरा मां...

Isha Ambani Relation With Radhika Merchant: भारत के मशहूर और अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अभी के वक्त में एक सफल एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। इतना ही नहीं रोजाना वह नई ऊंचाइयों को छूती हुई नजर आती है। साथ ही वह अपने पति आनंद पीरामल और अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ में एक हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही है।
लेकिन अब जल्दी ही अंबानी परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री होने वाली है। जिसको लेकर अब हाल ही में ईशा अंबानी ने वोग के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान बात की। उनसे जब पूछा गया कि क्या राधिका के उनके परिवार में शामिल होने पर उनके इक्वेशन पर कोई भी असर पड़ेगा? जिस पर ईशा अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया।
ईशा अंबानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि उनकी मान्यता अंबानी और भाभी श्लोका व राधिका उनके सबसे करीबी लोग हैं, जिन पर वह विश्वास कर सकती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी छोटी भाभी राधिका को एक मां की नजर से देखती है। ईशा अंबानी की यह बात काफ़ी ज्यादा दिल छू लेने वाली है।
ईशा अंबानी ने इस पर कहा कि "अनंत हमेशा से ही मेरे जीवन में एक बच्चे की तरह रहा है, जिनको मैं बहुत प्यार करती हूं। लेकिन मैं राधिका को अपनी मां की तरह देखती हूं। मेरी मां, श्लोका और राधिका मेरे सबसे करीब है और मेरी पहली दोस्त भी है।"
ईशा अंबानी के छोटे भाई अनंत और राधिका अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बता दे कि उनकी शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें बताया गया कि दोनों की शादी 12 जुलाई 2024 को होगी। जिसे जियो वर्ल्ड प्लाजा में 3 दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उनका रिसेप्शन भी रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











