..................... Isha Ambani reached Prayagraj to take din in sangam, video viral - Hindi Filmibeat

पति संग संगम स्नान करने प्रयागराज पहुंचीं ईशा अंबानी, तगड़ी सिक्योरिटी के बीच लगाई डुबकी

Isha Ambani

Isha Ambani reached Prayagraj to take din in sangam: 144 सालों बाद लगे महाकुंभ में आए दिनों किसी ना किसी सितारों को देखा जाता है। हर कोई महाकुंभ में आकर श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाते देखा गया है। आम जनता के साथ ही नामी सितारे भी जमकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी हों या अनिल अंबानी, विक्की कौशल हों या कैटरीना कैफ कई सितारों ने प्रयागराज में डुबकी लगाई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए थे। उन्होंने बेटे बहू और मां के साथ डुबकी लगी थी।

पति संग संगम स्नान करने पहुंचीं ईशा अंबानी
वहीं हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को भी प्रयागराज में देखा गया है। जी हां, हाल ही में ईशा अंबानी प्रयागराज में नजर आई हैं। ईशा अकेली नहीं अपने पति आनंत पिरामल और अपने ससुराल वालों के साथ संगम में स्नान करती दिख रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी नीले रंग का बांधनी सूट पहनी नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा लगाए ईशा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ में लीन नजर आ रही हैं।

ईशा का वीडियो देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि ईशा साध्वी भगवती सरस्वती के साथ नजर आ रही हैं। ईशा अंबानी ने पति आनंद पिरामल हाथ पकड़कर गंगा में डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी का गंगा स्नान करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा अंबानी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा लगा कि नामी सितारे भी समय निकालकर गंगा में स्नान करने आए हैं। वहीं तीसरे ने लिखा- आगे और पीछे बस सिक्योरिटी ही सिक्योरिटी दिख रही है।

Read more about: isha ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X