कियारा आडवाणी की शादी से 2 दिन पहले ही पहुंच गयी थी ईशा अंबानी, जानिए दोनों के बीच का कनेक्शन

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरों के सामने आने के बाद सबकी नजरें जैसलमेर एयरपोर्ट पर टिक गयी थी। इस हाईप्रोफाइल शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दुल्हन कियारा आडवाणी को पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया था। दुल्हे मियां सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके परिवार पर भी पूरी मीडिया की नजरें टिकी हुई थी लेकिन बतौर गेस्ट इस शादी में पहुंचे एक चेहरे ने सबका ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा था। वह थी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। टाइट सिक्योरिटी के बीच जब ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ रविवार (5 फरवरी) को ही वेन्यू पर पहुंची तो उनके रॉयल लुक को सब देखते ही रह गये। लेकिन कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी के बीच क्या कनेक्शन है, क्या यह आपको पता है!
Recommended Video
चलिए हम आपको बताते हैं दोनों के बीच क्या कनेक्शन है :

बचपन की दोस्त हैं कियारा और ईशा :
सिड और कियारा की शादी में सेलिब्रिटीज के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जैसलमेर पहुंचे गेस्ट में ईशा अंबानी और उनके भाई आकाश अंबानी भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ की शादी में पूरा अंबानी परिवार ही शामिल होने वाला है। कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी दोनों बचपन की दोस्त हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करती थी। स्कूल के दिनों से ही दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। दोनों को कई बार पार्टियों में साथ में भी स्पॉट किया जाता है।

ईशा की सगाई पर शेयर किया था प्यारा सा नोट :
जब ईशा अंबानी की आनंद पीरामल के साथ सगाई हुई थी, उस समय कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ईशा अंबानी के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया था। इस वजह से कियारा को काफी ट्रोल भी किया गया था। दरअसल, देश की सबसे अमीर परिवार की बेटी से दोस्ती रखने की वजह से कियारा को ट्रोल किया जाने लगा था लेकिन इससे कियारा और ईशा की दोस्ती में कोई फर्क नहीं पड़ा। अब कियारा की शादी में ईशा अंबानी का पति आनंद पीरामल और भाई आकाश अंबानी के साथ शामिल होना, उन सभी लोगों के मुंह पर करारा तमाचा जरूर लगाएगा।

दोपहर में लेंगे फेरे :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी की दोपहर में 2 से 4 बजे के बीच में फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में कई हाईप्रोफाइल लोगों के शामिल होने की संभावना है। शादी में ईशा अंबानी के अलावा शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ और जूही चावला पहुंच चुकी हैं। वहीं इस शादी में सलमान खान के भी पहुंचने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। फैंस कियारा और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक देखने के बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications