'मेरी सास एक..' Isha Ambani ने अपनी सासू मां को लेकर बोल डाली ये बात, आग की तरह Video Viral!

Isha Ambani on Mother In Law- अंबानी परिवार के वीडियोज सामने आते रहते हैं और कई तरह से लोग उनको लेकर बातें करते हैं। चाहें वो राधिका मर्चेंट हों या फिर श्लोका मेहता.. सभी की बात होती है।
इस वक्त मुकेश अंबानी की बहू नहीं बल्कि बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा अंबानी माइक पर कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि ईशा अंबानी ने अपनी सास को लेकर काफी कुछ कहा था।
ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये अनंत राधिका की शादी के वक्त का वीडियो है। ईशा अंबानी ने अपनी सास की तारीफ में काफी कुछ कहा और बताया कि वो डॉक्टर हैं।
क्या बोलीं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने इस वीडियो में कहा, ''मेरी सासू मां एक डॉक्टर है और मेरे लिए डॉक्टरों का खास प्रभाव है। मुझे पता है कि आज में सबसे दयालु और शानदार लोगों के बीच में हूं। वो लोग सच में खुद को दूसरे बाद रखते हैं।'' ईशा अंबानी इस दौरान अपने ससुराल वालों की तारीफ कर रहीं थीं। हालांकि इस वीडियो के बाद उनकी सासू मां ने इसका जवाब दिया या नहीं इसको लेकर कुछ सामने नहीं आया है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, ''बहुत ही सुंदर।'' एक ने लिखा, ''अमीर महिला है।'' एक ने लिखा, ''सास के लिए इतना प्यारे शब्द मैने पहले नहीं सुने।'' एक ने लिखा, ''घर का काम नहीं करना पड़ता होगा।'' एक ने लिखा, ''ये सब अंग्रेजी में मत बताओ मेरी समझ में नहीं आता।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ।
आप देखिए ईशा अंबानी का ये वीडियो जो वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications