सोने की साड़ी और हीरों से जड़ा ब्लाउज पहन Met Gala में छा गई Isha Ambani, लेकिन क्यों लिया हाथ में आम, जानिए
Isha Ambani Met Gala 2026: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट कहे जाने वाले मेट गाला का आरंभ हो चुका है। रेड कार्पेट पर दुनिया भर के सेलेब्स ने अपने अपने फैशन का जलवा बिखेरा लेकिन कोई भी ईशा आंबानी की लग्जरी और चमक को पीछे नहीं छोड़ पाया। ईशा अंबानी का मेट गाला 2026 लुक सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है।

ईशा अंबानी की मेट गाला साड़ी
ईशा अंबानी ने मेट गाला में भारतीय संस्कृति को चमका दिया है। इस दौरान ईशा अंबानी ने पारंपारिक साड़ी पहनी थी जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने वियरेबल आर्ट के रूप में तैयार किया। साड़ी में ट्रेडिशनल भारतीय कढ़ाई, हैंड-पेंटेड डिटेल्स और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया। इसमें पिछवाई आर्ट से प्रेरित मोटिफ्स थे, जो भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाते हैं।
ईशा अंबानी का इंटरनेशनल हाई-फैशन
हर एलिमेंट सोच-समझकर जोड़ा गया था ताकि आउटफिट में एक स्टोरी नजर आए, सिर्फ सजावट नहीं। इसके साथ जो स्कल्प्चरल केप जोड़ा गया, उसने इस लुक को इंटरनेशनल हाई-फैशन टच दिया। यह केप साड़ी के फ्लो के साथ एक ड्रामेटिक सिल्हूट बनाता है, जो रेड कार्पेट पर बहुत प्रभावशाली लगता है।
ईशा अंबानी का हीरे वाला ब्लाउज
साड़ी के साथ साथ ब्लाउज और भी ज्यादा वेशकीमती है। पूरा का पूरा ब्लाउज हीरे से जड़ा हुआ है जिसने ईशा अंबानी की ब्यूटी को डबल कर दिया है। इसके साथ ही ज्वैलरी की बात करें तो ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ये ज्वैलरी ली है।
1200 घंटे से ज्यादा में तैयार हुई साड़ी
ईशा अंबानी के इस आउटफिट की सबसे बड़ी ताकत इसकी कारीगरी है। इसे तैयार करने में 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा और कई आर्टिजन्स ने मिलकर इसे बनाया। हैंड-पेंटिंग और एम्ब्रॉयडरी का जो कॉम्बिनेशन है, वो इसे यूनिक बनाता है। आज के समय में जहां मशीन वर्क आम हो गया है, वहां इस तरह की हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग एक लक्जरी स्टेटमेंट बन जाती है।
ईशा अंबानी का हेयरस्टाइल
हेयरस्टाइल में ट्रेडिशनल गजरे को एक आर्टिस्टिक ट्विस्ट दिया गया। यह सिर्फ फूलों का गजरा नहीं था, बल्कि मिक्स्ड मटीरियल से बना एक डिजाइन एलिमेंट था, जो लुक को और खास बनाता है। मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा गया जो आज के स्किन- फर्स्ट ब्यूटी ट्रेंड के साथ पूरी तरह मेल खाता है। ईशा अंबानी का हेयरस्टाइल और मेकअप एक समझदारी भरा फैसला था, क्योंकि हैवी आउटफिट और ज्वेलरी के साथ लाउड मेकअप लुक को ओवर कर सकता था।
ईशा अंबानी ने हाथ में क्यों लिया आम
शाम की थीम के अनुसार, ईशा ने सुबोध गुप्ता की मैंगो स्कल्प्चर भी कैरी की जो उनकी विरासत का प्रतीक और हाथों में कला का सजीव रूप था। इसके साथ ही भारत में आम फलो का राजा माना जाता है और आम का सीजन शुरू हो चुका है। इसे भी ईशा में बेहद शानार तरीके से इंटरनेशनल रंग दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications