जॉर्डन की क्वीन रानिया के साथ दिखा ईशा अंबानी का शाही जलवा! डायमंड इयररिंग्स ने खींचा ध्यान

अंबानी फैमिली के चर्चे तो देश-विदेश में फैले रहते हैं। फैशन और स्टाइल की बात करें तो अंबानी परिवार की महिलाएं काफी आगे हैं। नीता अंबानी के अलावा उनकी दोनों बहुएं और उनकी बेटी ईशा अंबानी भी कम नहीं हैं। वहीं हाल ही में NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) में हुए एक इवेंट में 34 वर्षीय ईशा अंबानी के लुक्स और उनकी आलीशान ज्वैलरी ने लोगों का ध्यान खींचा।

Isha Ambani

इवेंट में छा गईं ईशा अंबानी

बता दें कि NMACC में हुए इस इवेंट को अटेंड करने के लिए जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला भी नजर आईं। इस राउंडटेबल कन्वर्सेशन में तमाम बॉलीवुड की हस्तियां नजर आईं, लेकिन कई नामी हस्तियों के मौजूद होने के बाद भी ईशा अंबानी की सादगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। बता दें कि इस खास मौके पर ईशा अंबानी बेहद ही खूबसूरत पीच और ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने दिखीं। राउंड नेक टॉप के साथ ही उन्होंने प्लीटेड स्कर्ट कैरी की थी। इसी के साथ ही खुले बाल और लाइट मेकअप में उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया।

डायमंड इयरिंग्स ने खींचा ध्यान

ईशा अंबानी की सिंपलीसिटी के साथ ही उनके गहनों ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। बता दें कि अपने लुक को एलीगेंट बनाने के लिए ईशा अंबानी ने बेहद ही खूबसूरत डायमंड के ईयर रिंग्स कैरी किए थे। इन छोटे से डायमंड इयरिंग्स ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि इन डायमंड इयरिंग की कीमत करोड़ों में है।

हो रहे रानी रानिया के लुक्स के चर्चे

बता दें कि ईशा अंबानी के साथ ही जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। इस खास मौके पर महारानी रानिया व्हाइट कलर के डिजाइनर टॉप और व्हाइट मैचिंग ट्राउजर में नजर आईं। न्यूड मेकअप और उनके अंदाज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। इंटरनेट पर इस इवेंट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं जिसपर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: isha ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X