'डरावना है ये..' ईशा अंबानी की गोद में जुड़वां 'रोबोट बेबीज' को देख भड़के लोग, बुरी तरह से हुईं ट्रोल!

ईशा अंबानी इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो दो बेबी रोबोट के साथ नजर आ रही हैं। ईशा ने इस रोबोट को गोद में लिया हुआ है।
फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी की तस्वीर को पोस्ट किया था जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया है। इन तस्वीरों के साथ फैशन स्टाइलिस्ट ने लिखा, "ईशा और उनके जुड़वां बच्चे @schiapareli कस्टम कॉउचर में।'' इसके बाद ईशा अंबानी की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''यह हद से ज़्यादा और डरावना होता जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''परेशान करने वाली तस्वीर।'' एक ने लिखा, ''क्या बच्चे असली हैं? वे क्या पहन रहे हैं?'' एक ने लिखा, ''आख़िर आप अपने बच्चों के साथ ऐसा क्यों करेंगे?''
एक ने लिखा, ''ऐसा लगता है कि यह जल्द ही ईशा बनाम मोना बनाम नताशा होने वाला है।'' एक ने लिखा, ''यह डरावना लग रहा है।'' इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि ये बच्चे रियल नहीं हैं बल्कि टॉय बेबीज हैं।
ईशा अंबानी का लुक
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ईशा को काले रंग की ड्रेस में दिखाया गया है। जिसके बाल पोनीटेल में बंधे हुए हैं। ड्रेस की नेकलाइन पर स्टोन वर्क है। इसे उन्होंने इयररिंग्स और ब्लॉक हील्स के साथ पेयर किया था। तस्वीर में वह "खिलौना जुड़वां बच्चों" को भी पकड़े हुए हैं। फिलहाल इस तस्वीर को देखकर आपके मन में क्या आ रहा है? देखिए पोस्ट जो कि वायरल हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications