पीछे से पूरा बैकलैस और आगे जड़े बेशकीमती हीरे-मोती, कोहीनूर सी खास है ईशा अंबानी की ये चोली

Isha Ambani Preciouse Blouse: गुजरात के जामनगर में हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिनों का प्री वेडिंग बैश दुनिया भर में चर्चाओं में हैं। जहां इस इवेंट में रईसी के नई नुमाइंदे देखने को मिले तो वहीं अंबानी फैमिली की बहू-बेटियों के गहनों से लेकर कपड़ों तक सभी कुछ टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
इसी बीच अब ईशा अंबानी का एक नया लुक सामने आ चुका है। ईशा अंबानी का ये ब्लाउज ही तमाम कीमती गहनों से ज्यादा बेशकीमती है। ईशा अंबानी का ये बैकलैस ब्लाउज पूरी दुनिया में चकाचौंध बिखेर रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी एक फैशन आइकन होने के नाते अपने शानदार लुक से हमें प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के लिए उनकी ड्रेसेस ने हमारे होश उड़ा दिए। एक बार फिर वही हुआ, जब उनका एक और लुक ऑनलाइन सामने आया।
हाल ही में, हमें अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी से ईशा अंबानी का एक और लुक मिला। ईशा ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का रेड कलर का कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। लहंगा पैनल वर्क के साथ था, जिसमें कढ़ाई वाले फ्लोरल मोटिफ्स थे। इस खूबसूरत आउटफिट में चोली सबसे ज्यादा खास थी, जो जड़ाऊ पीसेस से बनी थी। उन्होंने अपने लहंगे को कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ टीमअप किया था।
अबू जानी संदीप खोसला ने अपने इंस्टा हैंडल से खुलासा किया कि इस चोली पर जो जड़ाऊ पीस इस्तेमाल किए गए थे, वे ईशा के कलेक्शन से थे। चोली के साथ कुछ नए जड़ाऊ पीसेस भी थे, जो केवल गुजरात और राजस्थान से थे। यहां तक कि ब्लाउज की टैसल डिटेलिंग भी इन जड़ाऊ पीसेस से बनाई गई थी, जिसने इस पीस की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया था।
जड़ाऊ पीसेस के साथ-साथ चोली में गोल्डन एंड सिल्वर जरदोजी का वर्क भी था, जिससे वह और भी रॉयल लग रही थीं। 'वोग' के साथ एक इंटरव्यू में अबू जानी संदीप खोसला ने इस रॉयल पीस को बनाने के बारे में डिटेल्स का खुलासा किया और हमें प्रक्रिया के बारे में करीब से जानकारी दी। वीडियो में मशहूर डिजाइनर ने यह भी खुलासा किया कि ईशा इस लुक को लेकर बेहद उत्साहित थीं।
अपने लहंगे के साथ ईशा अंबानी ने एक बड़ा मल्टीलेयर्ड डायमंड नेकलेस पहना था। मैचिंग इयररिंग्स, कड़े और हाथ फूल ने उनके रॉयल लुक को फाइनल किया गया था। उनके मेकअप की बात करें, तो ईशा की स्मोकी आईज, डिफाइन्ड आइब्रो, न्यूड-टोन लिपस्टिक और ब्लश्ड चीक्स ने उनके रॉयल लुक में चार-चांद लगा दिए थे। बालों का बांधा हुआ जूड़ा और लाल बिंदी उन्हें रानी जैसा लुक देने के लिए काफी थी।


Click it and Unblock the Notifications



