Met Gala 2023: ब्लैक कलर की साड़ी-गाउन स्टाइल लुक में मेट गाला पहुंची ईशा अंबानी, नए अंदाज से दी सबको टक्कर

Met Gala 2023

Met Gala 2023: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में अपनी उपस्थिति दर्जा कराई। न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी गाउन पहनी, जिसमें ईशा बहुत प्यारी लग रही थी।

मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित फैशन मेट गाला में, ईशा अंबानी ने अपने कचलर और अपनी सभ्यता का एक अलग ही स्टाइलिश अंदाज पेश किया, जो कि तारीफ के काबिल है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ईशा अंबानी के लुक की तस्वीरें वायरल हुई, फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाना शुरु कर दिया।

ईशा अंबानी के लुक की बात करें तो ब्लैक कलर की उनकी साड़ी-गाउन को में मोतियों और क्रिस्टल की शानदार डिजाइन थी, जो कि साड़ी को और भी ज्यादा प्यारी बना रही थी। इस साड़ी के साथ ईशा ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हीरों की ज्वैलरी कैरी की हुई थी, और बेहद प्यारा एक इंडियन स्टाइल का पर्स भी लिया था।

खैर यह पहली बार नहीं है जब ईशा अंबानी के लुक की चर्चा हर तरफ हो रही हो, इससे पहले भी जब जब मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मेट गाला पहुंची है उन्होंने अपने हुस्न और अपनी अदाओं का जादू सब पर चलाया है। ईशा अंबानी ने 2017 में एक क्रिश्चियन डायर गाउन के साथ फैशन इवेंट में अपनी शुरुआत की और फिर 2019 में प्रबल गुरुंग द्वारा एक बकाइन ड्रेस पहनकर शुरुआत की।

आपको बता दे दुनिया का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला यह फैशन इवेंट मेट गाला 2023 की थीम - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी - दिवंगत फैशन किंवदंती के सम्मान में रखी गई है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य भारतीय सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट थे। मेट गाला में डेब्यू करने वाली आलिया ने भी प्रबल गुरुंग कस्टम गाउन पहना था।

More from Filmibeat

Read more about: met gala 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X