ईशा अंबानी की शादी आज, सामने आई शानदार तस्वीरें, 723 करोड़ की शादी देखकर होश उड़ जाएंगे
Recommended Video

भारत की अब तक की सबसे ग्रैंड वेडिंग आज होने जा रही है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अंबानी फैमिली की शहजादी ईशा अंबानी की.. ईशा अंबानी आज आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। प्री वेंडिंग धमाके को तो देश भर ने देखा। शाहरुख-सलामन जैसे स्टार्स ने तो परफॉर्म किया ही साथ ही हॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बियॉन्से को भी अंबानी ने ईशा की शादी में चार चांद लगाने के लिए बुला लिया था। जिसके चर्चे अब तक जारी हैं। वहीं आज भी इस शादी में कम रौनक नहीं दिखने वाली है।
[अजय देवगन-अक्षय कुमार में तगड़ी टक्कर, 2018 के 10 बेस्ट एक्टर, सलमान खान Out]
ईशा अंबानी की शादी की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे ही बॉलीवुड के बड़े सितारे सज-धज कर पहुंच रहे हैं। हाल ही में शादी के वेन्यू से कुछ स्टार्स की झलक दिखाई पड़ी है। जिनमें आमिर खान और कियारा आडवाणी जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं हाल ही में सामने आई तस्वीरों में घोड़ी पर सवार अनंत भी नजर आ रहे हैं। साथ ही पार्टी की एक झलक भी दिखाई दे रही है।

माना जा रहा है कि ये शादी भारत के इतिहास की सबसे ग्रैंड शादी साबित होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस के कुछ अंदरुनी सूत्र शादी पर 1 करोड़ डॉलर से अधिक का खर्च बता रहे हैं लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश की सबसे महंगी शादी पर 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हो रहा है। वहीं इस बात का सबूत हाल ही में सामने आई तस्वीरों में भी नजर आ रहा है। तो चलिए आगे देखिए ईशा अंबानी की शादी से पहले सामने आई शानदार तस्वीरें और जानें शादी से जुड़ी कुछ और जानकारी-


Click it and Unblock the Notifications











