सलमान ने फिल्म छोड़ी तो क्या, उनके साथ अब काम ही नहीं करना!
खबर है कि सलमान खान कैटरीना कैफ की बहन, इसाबेल कैफ के प्रोजेक्ट में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लेकिन जनाब इसाबेल कैफ को खुद सलमान खान में ज़्यादा दिलचस्पी है ही नहीं।
दरअसल, हाल ही में इसाबेल कैफ ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान, इसाबेल के पास बॉलीवुड को लेकर जितनी जानकारी है उन्होंने सब उड़ेल कर रख दी।

इसाबेल का कहना था कि उन्हें आमिर खान के साथ काम करने का बहुत मन है। उन्होंने आमिर की लगान देखी थी। वो उनकी मां की फेवरिट फिल्म है और तब से वो आमिर की फैन हैं।
वहीं अगर नए एक्टर्स की बात की जाए तो इसाबेल की लिस्ट में फिलहाल दो ही नाम हैं - शाहिद कपूर और वरूण धवन। दिलचस्प ये है कि दोनों के ही साथ अभी तक कैटरीना कैफ ने काम नहीं किया है।
हालांकि, वरूण के साथ उनकी रेमो डीसूज़ा की एक डांस फिल्म की चर्चा है। वहीं शाहिद के साथ वो बत्ती गुल मीटर चालू में काम करने वाली थीं लेकिन करते करते रह गईं।
फिलहाल, इसाबेल कैफ, रेमो डीसूज़ा के असिस्टेंट स्टैनली डीकोस्टा की फिल्म टाइम टू डांस से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू कर रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरूख खान की फैन एक्ट्रेस वलूशा डीसूज़ा भी दिखाई देंगी।
फिल्म में सलमान मदद करेंगे या नहीं करेंगे ये तो नहीं पता लेकिन फिलहाल इसाबेल को सलमान की ज़रूरत है, ऐसा लग भी नहीं रहा है। बहरहाल, यहां जानिए बॉलीवुड की वो हीरोइनें, जिन्हें करियर में किसी खान की ज़रूरत नहीं पड़ी है -


Click it and Unblock the Notifications













