कटरीना की बहन ईसाबेला कैफ, हर्षवर्धन कपूर के साथ हुई स्पॉट, जानिए क्या है मामला
बॉलीवुड में कब किसके साथ कौन नजर आ जाए और किसकी किससे दोस्ती हो जाए कहा नहीं जा सकाता है। बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ की खूबसूरत बहन ईसाबेला कैफ और अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर एक साथ देखे गए है। जी इसके बाद से मीडिया में गॉसिप का बाजार गर्म है और लोग बातें कर रहे है। दरअसल ये दोनो किस लिए मिले इसको लेकर कई बातें चल रही है।
किसी का मानना है कि फिल्म भावेष जोषी फिल्म देखने के लिए ईसा को इनवाइट किया गया था तो किसी का मानना है कि अगली फिल्म में दोनो साथ नजर आ सकते है। इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा हवा में है वो है इन दोनो की दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है।

हालांकि सच क्या है ये तो कोई नहीं जानता है पर वायरल तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि दोनो साथ में चिल कर रहे है। दरअसल दोनो कार में साथ साथ ही आए थे भावेष जोशी फिल्म देखने के बाद साथ में वापस भी गए थे।
इस फिल्म को लेकर आजकल हर्षवर्धन कपूर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और इस फिल्म को निर्देशित किया है विक्रमादित्य मोटवानी ने हर्षवर्धन सुपरहीरो टाइप रोल में नजर आने वाले है।
इसके अलावा कटरीना कैफी की बहन ईसाबेला को काफी जल्द ही बॉलीवुड में लॉंच होने की खबरें आ रही थी। गौरतलब है कि इस मामले में सलमान खान का नाम भी आया था।
हर्षवर्धन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जिया के साथ की थी पर ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।
बता दें कि हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म में एक आम इंसान होते है जो बाद में इंसाफ मैन की भूमिका निभाते है और मास्क पहनकर बुराई के खिलाफ लड़ते है।
फिल्म को इतना अच्छा रिसपॉंस नहीं मिला है और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से फ्लॉप डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन कपूर एक बार फिर दूसरी फिल्म में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। कुछ सीन्स को छोड़कर हर्षवर्धन ऑडिएंस को इंप्रेस करने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












