'बोल बच्चन' के बाद अब असिन अभि संग कहेंगी 'आल इज वेल'

एक बार फिर से सेक्सी हसीना असिन चर्चा में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'ऑल इज वेल', जिसकी शूटिंग शिमला में हो रही है। जिसके बारे में बात ना करते हुए असिन ने केवल शिमला के बारे में बात की और कहा कि इस कुदरत की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाये वो कम ही है। असिन ने कहा कि शिमला वाकई में काफी सुंदर है।

एक बार क्लिक जरूर करें असिन की कातिल अदाएं

असिन के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मेन रोल में हैं। इससे पहले वो अभिषेक के साथ 'बोल बच्चन' में काम कर चुकी हैं लेकिन उस हिट फिल्म में उनके हीरो अजय देवगन थे और वो पर्दे पर अभिषेक की बहन बनी थीं लेकिन इस फिल्म में अभिषेक, असिन के हीरो हैं। फिल्म के बारे में जब असिन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "हां, सुबह सुबह 'ऑल इज वेल' के लिए शिमला का दौरा किया। फिलहाल फिल्म के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी क्योंकि फिल्म शेड्यूल अभी शुरू ही हुआ है।"

मालूम हो कि साउथ की सुपर क्वीन असिन ने बॉलीवुड में आमिर खान की हिट फिल्म गजनी से कदम रखा था। तब से लेकर वो सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सरीखें सितारों की हिरोईन बन चुकी हैं। बॉलीवुड में मिल रहे कामों से असिन बहुत ज्यादा खुश हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म 'ऑल इज वेल' भी काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि उनकी यह उम्मीद पूरी होती है कि नहीं? फिलहाल फिल्म का शूट शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X