सलमान खान की 'भारत'- ये रहा फिल्म से भाईजान का FIRST LOOK- धमाकेदार
Recommended Video

रविवार से सलमान खान अपनी फिल्म भारत की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। ऐसे में डिजानर ऐशले रेबेलो ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की तस्वीर शेयर की है, जो कि भारत में सलमान खान का लुक है। कोई शक नहीं कि सलमान यहां अपने किलर लुक में दिखाई दे रहे हैं। अली अब्बास जफर की यह फिल्म कोरियन फिल्म की हिंदी रीमेक हैं।
धमाकेदार एक्शन फ्रैंचाइजी- तीसरी फिल्म भी हो गई फाइनल- 2019 में रिलीज!
भारत 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हो रही है, इसके लिए काफी बड़े सेट लगाए हैं। जल्द ही सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी भी शूटिंग में शामिल होंगी। फिल्म में तबू, जैकी श्राफ और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सलमान की पत्नी बनेंगी तो वहीं इस फिल्म में दिशा पटानी का किरदार बहन का बताया जा रहा है।
दिशा और सलमान खान सर्कस में करतब दिखाते भी नजर आएंगे, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। जहां दिशा कलाबाज़ी करती दिखेंगी.. वहीं सलमान मोटर साइकिल पर बैठ खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। यह आइडिया राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











