Fact Check: SRK-दीपिका का ऐसा रोमांस पहले कभी नहीं देखा होगा! लिपलॉक सीन देखकर फैंस भी चौंके

Shah Rukh Khan Deepika Padukone Video: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। साल 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले से ही सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।

Shah Rukh Khan Deepika Padukone Video

इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

वीडियो हुआ वायरल

फिल्म का पहला लुक इस साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच अब एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें शाहरुख और दीपिका को रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'मैं तो बहक गया' नाम का गाना सुनाई दे रहा है, जिससे लोगों को लगा कि यह फिल्म 'किंग' का कोई लीक सॉन्ग है।

AI से बनाया गया गाना

हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि यह वीडियो फिल्म से जुड़ा असली कंटेंट नहीं है, बल्कि AI तकनीक से तैयार किया गया एक एडिटेड क्लिप है। शुरुआत में इसे X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया था, जहां दावा किया गया कि यह फिल्म का लीक वीडियो है। लेकिन जल्द ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी सच्चाई उजागर कर दी।

लोगों के रिएक्शन

इस वायरल क्लिप को लेकर लोग जमकर मजाक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर शाहरुख खान इस एडिट को भी थिएटर में दिखा दें, तो यह अकेले ही 100 करोड़ कमा लेगा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि शाहरुख ऑन-स्क्रीन ऐसा रोमांस नहीं करेंगे और यह साफ तौर पर AI से बना हुआ वीडियो है।

'किंग' की स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और जयदीप अहलावत शामिल हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक से यह अंदाजा लगाया जा चुका है कि यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी।

रिलीज डेट को लेकर क्या है अपडेट?

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' को गांधी जयंती 2026 के आसपास रिलीज किया जा सकता है। 'किंग' को लेकर फैंस इसलिए भी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि शाहरुख खान करीब तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X