..................... Is Telugu superstar Mahesh Babu ready for his big Bollywood debut - Hindi Filmibeat

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म की रीमेक से कर सकते है बॉलीवुड में डेब्यू

साउथ फिल्म इंडस्ट्री आजकल बैक टू बैक धमाका कर रही है। ताजा बात करें तो महेश बाबू की फिल्म 'भरत अने नेनु' खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी और फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया है।

बता दें कि इसके अलावा चर्चा है कि 2017 में रिलीज हुई महेश बाबू की फिल्म स्पाइडर अब हिंदी में बनेगी और महेश बाबू इस फिल्म के रीमेक से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे है। जी हां हाल ही मे आ रही खबरों की माने तो महेश बाबू बॉलीवुड में फिल्म स्पाइडर से डेब्यू करने जा रहे है।

mahesh babu, महेश बाबू

इस फिल्म टीवी प्रीमियर इस महीने 17 जून को रात 9 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और महेश बाबू की इस मामले में अभी तक राय नहीं पता चली है।

इस फिल्म में महेश बाबू के साथ राकुल प्रीत लीड रोल में नजर आई थी और फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। इस फिल्म के लिए चर्चा ये भी थी कि फिल्म का हिंदी रीमेक जब बनेगा तो उसमें सलमान खान या ऋतिक रोशन नजर आ सकते है।

महेश बाबू साउथ के मेगा स्टार है और उनकी फिल्मे रिलीज होने के बाद काफी ज्यादा धमाल मचाती है। अब देखना ये होगा कि किया महेश बाबू बॉलीवुड ने डेब्यू करते है या नहीं।

बताया जाता है कि महेश बाबू सलमान खान को काफी हद तक फॉलो करते है और उनके काफी बड़े फैन भी है। उनकी तरह स्टाइल और फिल्मों के लिए महेश बाबू काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।

फिलहाल वो फिल्म भारत अने नेनू के लिए भी सुर्खियों में है और फिल्म लोगों के दिलो पर राज कर कर रही है। बॉलीवुड मे डेब्यू की बात की जाए तो बाहुबली सुपरस्टार प्रभास भी फिल्म साहो से डेब्यू करने जा रहे है।

साउथ की फिल्मों की सफलता को देखते हुए ये पहली बार नहीं है जब किसी ने साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। अब महेश बाबू फिल्म स्पाइडर की रीमेक मे नजर आते है या नहीं इस बात से पर्दा फिलहाल नहीं उठा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X