सनी देओल की धमाकेदार सुपरहिट फिल्म- अब 23 सालों के बाद बनेगा सीक्वल- FINAL
सनी देओल इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। घायल सीक्वल के बाद सनी देओल ने यमला पगला दीवाना सीक्वल के साथ लोगों के सामने आ रहे हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सनी अपने सुपरहिट फिल्म घातक को भी एक फ्रैंचाइजी का रुप देना चाहते हैं। सनी देओल ने घातक 2 को लेकर राजकुमार संतोषी से भी बात की है।
धमाकेदार कॉमेडी फिल्म- अजय देवगन ने कर दिया REJECT
दामिनी, घायल और घातक जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लगभग 22 सालों के बाद साथ आने वाली है। घातक 2 के अलावा भी ये एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आनंद एल राय के बैनर तले राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म पीरियड ड्रामा होगी, जिसका नाम है फतेह सिंह। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

घातक 2 की बात करें तो सनी देओल को इस सीक्वल के लिए अच्छी कहानी मिल गई है। लिहाजा, वह जल्द ही इस पर काम शुरु करना चाहते हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जिसमें मुख्य किरदार खुद सनी ही निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट को दमदार बनाने की तैयारी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











