अभिनय एक रियाज है जितना करेंगे उतना ही निखरेगा: सोनम कपूर
सोनम ने कहा कि मैं खूब फिल्में देखती हूं। अभिनय मेरा खुद का चुना हुआ पेशा है, तो यदि मैं फिल्में नहीं देखूंगी, तो ऐसा ही होगा जैसे कोई गायक हर दिन रियाज न कर रहा हो। यह अभिनय में पिछड़ जाने जैसा होगा।"
इस साल सोनम कपूर की दो फिल्में राकेश ओम प्रकाश मेहरा की 'भाग मिल्खा भाग' और आनंद एल. राय की 'रांझणा' एक के बाद एक प्रदर्शित हुईं और बेहद सफल रहीं। जिसकी सफलता से खुश सोनम ने कहा कि अभिनय करना आसान नहीं, जिस तरह से बिना रियाज के सुर बिगड़ जाते हैं उसी तरह से बिना होमवर्क के एक्टिंग खराब हो जाती है।
खैर जो भी हो सोनम की यह बातें बताती हैं कि वह अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी संजिदा है और उम्मीद की जाती है कि उनकी संजिदगी ही उन्हें कामयाबी के शिखर तक पहुंचायेगी, फिलहाल तो सोनम इस समय यशराज की फिल्म 'बेवकूफियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना उनके सह-कलाकार हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक में भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
