प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? जहीर इकबाल ने बेबी बंप पर हाथ लगाते हुए लगाई मुहर, एक्ट्रेस जड़ दिया तमाचा

Sonakshi Sinha Pregnancy Prank: सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन अपनी बेबी बंप छिपाने के लिए वो लगातार ओवर साइज कपड़े पहन रही हैं।
इसकी शुरुआत तब हुई थी जब वो हाल ही में दीवाली बैश पर पहुंची थीं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें जहीर इकबाल बार बार सोनाक्षी सिन्हा को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
बेबी बंप पर लगाया हाथ
वायरल हो रहे वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ अरबाज खान और सोहेल खान के बेटे नजर आ रहे हैं। पोज देते वक्त जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बेबी बंप पर हाथ रख दिया तो एक्ट्रेस भड़क गईं और मीडिया के सामने ही जहीर को तमाचा जड़ दिया। वो चिल्लाईं और कहा, जहीर। इसके बाद सब हंसने लगे और जहीर ने कहा कि, ''मजाक कर रहा हूं।''
इसका मतलब ये है कि सोनाक्षी सिन्हा अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं लेकिन बार बार रुमर्स से कारण जहीर इकबाल उनका मजाक बना रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा के साथ अक्सर जहीर इकबाल इस तरह का मजाक करते रहते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके ढेरों प्रैंक्स वीडियो वायरल हो चुके हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच इस वीडियो का आना लोगों को हंसा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उनकी शरारतें कमाल की हैं।'' एक ने लिखा, ''वे एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं।'' एक ने लिखा, ''वह हमें संकेत दे रहा है कि वह उसके बच्चे को जन्म देने वाली है।'' एक ने लिखा, ''बहुत खुश हैं ये दोनों एक दूसरे के साथ।'' एक ने लिखा, ''यह लड़का पूरी तरह से पति बनने लायक है, जो अपनी पत्नी के साथ मजाक करना पसंद करता है... और उसे यह बहुत पसंद आ रहा है... मैं उसके लिए खुश हूं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











