..................... Is Sidharth Malhotra dating Kiara Advani? The actor answers - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानिए एक्टर का जवाब

By Staff

फिल्म जबरिया जोड़ी के ट्रेलर लांच के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत की। जहां उनसे कियारा आडवाणी से लिंकअप की खबरों पर भी सवाल किया गया। कियारा को डेट करने की बात पर सिद्धार्थ ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में हमने 'शेरशाह' की शूटिंग खत्म की है। कियारा तो लिंकअप की खबरें पढ़कर मजाक भी उड़ाती है। वह मेरी को-स्टार है और मैं अपनी इस जोड़ी से काफी खुश हूं।

आलिया भट्ट के ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ का नाम कियारा आडवाणी के साथ जोड़ा जा रहा था। यहां तक की कॉफी विद करण में भी करण जौहर ने सिद्धार्थ से इस बारे में सवाल किया था। जिस पर सिद्धार्थ ने कहा कि उनसे जुड़ी कई अफवाहें खबरों में हैं, लेकिन अफसोस कोई सच नहीं है। कियारा बहुत प्यारी हैं, हम साथ में काम कर रहे हैं। लेकिन मैं सिंगल हूं।

Sidharth Malhotra

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में इंडियन आर्मी अफसर विक्रम बत्रा की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी।

फिलहाल सिद्धार्थ फिल्म जबरिया जोड़ी में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं, कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 180 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। वहीं, कियारा अक्षय कुमार, करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज में भी दिखने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X