क्या पूनम पांडे के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कर ली शादी? लाल जोड़े में धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो!
पूनम पांडे की शादी के बाद शर्लिन चोपड़ा की शादी की चर्चा तेज हो गई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि शर्लिन चोपड़ा ने खुद एक वीडियो शेयर कर फैंस को हिंट दी है। जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हॉट हसीना ने भी फेस्टिव सीजन में शादी कर ली है। शर्लिन वीडियो में लाल जोड़े और ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पर वेडिंग सेलिब्रेशन का हैशटैग पर लिखा।
इस वीडियो में मिस्ट्री मैन की एंट्री भी हुई है। शर्लिन चोपड़ा के साथ कौन हैं ये तो साफ नजर नहीं आ रहा है लेकिन आने वाली वक्त में ये भी जल्द सामने आ जाएगा। वीडियो में शर्लिन दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथों में मेंहदी भी लगाई हुई है।
वीडियो में कंगना रनौत की फिल्म तनु विद्स मनु का गाना बज रहा है। शर्लिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, वेडिंग सेलिब्रेशन, 2020, प्यार और शादी का लड्डू। इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शर्लिन चोपड़ा ने भी शादी कर ली है या वह भी जल्द कोई खुशखबरी शेयर करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











