RCB के इस धुआंधार बल्लेबाज को डेट कर रही हैं Shehnaaz Gill? इंस्टाग्राम पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Shehnaaz Gill Affair Rumors: शहनाज गिल का नाम इस वक्त एक मशहूर क्रिकेटर से जुड़ रहा है। मजेदार बात तो ये है कि वो क्रिकेटर पंजाब से नहीं बल्कि आरसीबी से खेलता है। इसकी शुरुआत तब हुई जब हाल ही में शहनाज गिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करने के लिए पहुंचीं थीं।

Shehnaaz Gill

ये मैच रायपुर में हुआ था और इसमें आरसीबी के सामने केकेआर थी। इस मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ वो हैरान करने वाला था क्योंकि शहनाज गिल का नाम आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ जुड़ रहा है। अफवाहें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Also Read
'साथ में सोएगी तो फिल्म मिलेगी..' एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने रखी गंदी डिमांड, फिर साउथ एक्टर ने भी..
'साथ में सोएगी तो फिल्म मिलेगी..' एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने रखी गंदी डिमांड, फिर साउथ एक्टर ने भी..

दरअसल शहनाज गिल इस मैच के दौरान काफी जोश के साथ आरसीबी को से चीयर कर रहीं थीं और उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी को सपोर्ट करते हुए एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया किया था।

देवदत्त पडिक्कल से अफेयर?

इन वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि वो देवदत्त पड्डिकल को सपोर्ट करने के लिए आईं थीं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी तरह की पुष्टि होने से पहले शहनाज और देवदत्त का नाम इस तरह से नहीं जोड़ना चाहिए। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल किसी भी तरह से शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने ही अभी तक डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होतीं हैं लेकिन पुष्टि नहीं हो पाती।

शहनाज गिल का नाम सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा था लेकिन उनका देहांत हो गया। फिल्म किसी का भाई किसी की जान के वक्त उनका नाम राघव जुयाल से जुड़ा था लेकिन अब दोनों साथ नहीं दिखते।

Read more about: ipl rcb shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X