..................... Is Shahrukh Khan thinking for debut on OTT, Ranveer Singh react on Hotstar's latest video! अक्षय कुमार, अजय देवगन के बाद हॉस्टार पर धमाका करेंगे शाहरुख खान? - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार, अजय देवगन के बाद हॉटस्टार पर धमाका करेंगे शाहरुख खान? लेटेस्ट वीडियो पर रणवीर सिंह का रिएक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान ऐसे इकलौते सुपरस्टार हैं जिनकी कोई भी फिल्म अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है। लेकिन अब जो वीडियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के द्वारा साझा किया गया है उससे लग रहा है कि शाहरुख खान भी काफी जल्दी इसपर डेब्यू करें। फिलहाल ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन जो वीडियो सामने आया है वो काफी फनी होने के साथ साथ मजेदार भी है।

दरअसल मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है कि शाहरुख खान हॉटस्टार पर नहीं आए तो उनको FOMO का डर है। शाहरुख खान को भी FOMO (किसी चीज के लापता होने की संभावना पर चिंता) हो सकता है?

shahrukh khan, ranveer singh, शाहरुख खान, रणवीर सिंह

इस वीडियो के सामने आते ही इसपर करण जौहर और रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है और वीडियो को साझा करते हुए कमेंट भी किया है। वीडियो की बात करें तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस वीडियो को साझा किया है जिसमें शाहरुख खान अपने घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से रूबरू हो रहे हैं।

लेटेस्ट वीडियो हुई ये बातचीत

लेटेस्ट वीडियो हुई ये बातचीत

ऐसे में उनके बगल में खड़ा है। शाहरुख खान उससे कहते हैं.. 'देखा इतने सारे फैंस आते हैं कभी किसी के घर के बाहर?' व्यक्ति कहता है.. 'नहीं सर अभी तक तो नहीं देखा पर आगे का कुछ कह नहीं सकते', शाहरुख खान कहते हैं.. मतलब?

आगे क्या होती है बात?

आगे क्या होती है बात?

तो व्यक्ति का जवाब आता है.. 'बाकी सब के डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो मूवीज आ रहे हैं सिवाय आपके।' तो शाहरुख खान पूछते हैं कौन बाकी सब, व्यक्ति कहता है.. 'अजय, अक्षय, संजू बाबा..' शाहरुख खान पूछते हैं, 'सब हैं क्या' तो व्यक्ति कहता है 'सर आप नहीं हैं।'

रणवीर सिंह ने साझा किया वीडियो

रणवीर सिंह ने साझा किया वीडियो

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हॉटस्टार ने कैप्शन लिखा है.. 'हैशटैग सिवाय शाहरुख खान के सभी इससे प्यार करते हैं।' रणवीर सिंह ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है.. 'इनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो अलग ही है भाईसाहब, शाहरुख खान को भी FOMO हो सकता है?'

करण जौहर का रिएक्शन

करण जौहर का रिएक्शन

इसके अलावा करण जौहर ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड का बादशाह शाहरुख खान भी एक दिन FOMO जैसा कुछ महसूस करेंगे।'

तेजी से वायरल

तेजी से वायरल

ये वीडियो इसके बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर फैंस का कहना है कि शाहरुख खान काफी जल्दी हॉटस्टार पर नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान इस समय फिल्म पठान को लेकर काफी बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X