..................... Is Shahrukh Khan’s poster too distracting for Aamir Khan? | तो क्या शाहरूख से डरते हैं आमिर? - Hindi Filmibeat

तो क्या शाहरूख से डरते हैं आमिर?

वैसे तो आमिर खान हमेशा कहते फिरते हैं कि उन्हें किसी को होने, खासतौर पर शाहरूख खान, की वजह से कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन यह बातें सिर्फ कहने के लिए हैं क्योंकि ऐसा होता है, उन्हें भी किंग खान की उपस्थिति से फर्क पड़ता है।

जिसका ताजा उदाहरण दिखा धूम 3 की शूटिंग सेट पर। यशराज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में आमिर मियां निगेटिव रोल में हैं जिसमें वह पहली बार कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। चूंकि यशराज स्टूडियो तो किंग खान के घर जैसा है, इसलिए उसकी दीवारें शाहरूख के फिल्मों की फोटो से भरी पड़ी हैं।

अचानक शूंटिग करते-करते आमिर खान का ध्यान शाहरूख की सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल के पोस्टर पर चला गया जिसके बाद आमिर को कैट के साथ डांस करने में काफी दिक्कत होने लगी।

बार-बार रीटेक होने लगे, डायरेक्टर को समझ में नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है? जब आमिर से रहा नहीं गया तो उन्होंने सेट पर मौजूद चायवाले से कहा कि शाहरूख का पोस्टर सामने से हटा दे। जैसे ही किंग खान का पोस्टर सामने से हटा आमिर खान का ध्यान वापस उनके काम पर लगने लगा और गाना एक ही शॉट में ओके हो गया।

वैसे आमिर मियां , आपकी यह बात सुनकर यह समझा जाये कि आप को किंग खान परेशान करते हैं और आप भी शाहरूख की वजह से अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। शाहरूख और आमिर भले ही दुश्मन ना हो लेकिन दोनों दोस्त भी नहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि आमिर, शाहरूख की सक्सेस को पसंद नहीं करते हैं औऱ उनके कट्टर दुश्मन सलमान के काफी करीब हैं। इसलिए दोनों में हमेशा कोल्ड वार चलती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X