शाहरूख खान की ज़ीरो इसलिए हुई फ्लॉप, तुरंत की आमिर की फिल्म रिजेक्ट
शाहरूख खान और आनंद एल राय स्टारर ज़ीरो तो बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है लेकिन अब शाहरूख खान की टीम ने इस बात पर विचार करना शुरू कर दिया है कि आखिर उनके सुपरस्टार ऐसा कौन सा कदम उठा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें बार बार बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरना पड़ जा रहा है।
देखा जाए तो शाहरूख खान को अपना जवाब मिल भी गया है। जवाब सीधा सीधा सा है, उन डायरेक्टर के साथ काम करना जिनके साथ शाहरूख खान ने पहले काम नहीं किया है। शाहरूख खान के करियर का बुरा वक्त शुरू हुआ, डियर ज़िंदगी के साथ।

गौरी शिंदे की इस फिल्म में शाहरूख खान का बड़ा सा कैमियो था और फिल्म केवल ठीकठाक बॉक्स ऑफिस पर चली। इसके अलावा, हैप्पी न्यू ईयर के बाद से शाहरूख खान की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा धमाल नहीं कर पाई।
चाहे वो मनीष शर्मा की फैन हो, इम्तिाज़ अली की जब हैरी मेट सेजल या फिर राहुल ढोलकिया की रईस। इन सभी फिल्मों में शाहरूख खान ने इन डायरेक्टर के साथ पहली बार काम किया है। वहीं अब ज़ीरो के साथ भी यही हुआ। शाहरूख खान और आनंद एल राय ने पहली बार साथ काम किया।
यही कारण है कि आमिर खान के सुझाव के बावजूद, शाहरूख खान ने महेश मथई की फिल्म राकेश शर्मा बायोपिक से पल्ला झाड़ लिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कोई ये मानने को तैयार नहीं है कि फिल्म ही बेकार थी केवल इसलिए फ्लॉप हो गई। हम आपको एक बार फिर से बता देते हैं ज़ीरो की कुछ निगेटिव बातें -


Click it and Unblock the Notifications












