अयोध्या राम मंदिर के लिए शाहरुख खान का 5 करोड़ का दान- वायरल पोस्ट, जानिए सच्चाई
पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। राम मंदिर निर्माण की नींव रखने की पहली ईंट पूरे हिंदू रीति रिवाज व पूजा के बाद रखी गई। इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अयोध्या राम मंदिर से शाहरुख खान का नाम भी जुड़ा। दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि राम मंदिर बनाने के लिए शाहरुख खान ने पांच करोड़ रुपये दान करने जा रहे हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक इस पोस्ट में किंग खान को लेकर ये दावा किया जाने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर में शाहरुख खान और राम मंदिर की तस्वीर जोड़कर शेयर की जाने लगी। इस तस्वीर पर लिखा- शाहरुख खान राम मंदिर बनवाने के लिए मंदिर ट्रस्ट को पांच करोड़ की बड़ी धनराशि दान करने वाले हैं। इस वायरल पोस्ट की पड़ताल करने पर ये फैक्ट गलत निकला। सोशल मीडिया पर फेक खबर शेयर करने वाले यूजर ने एक हिंदी खबर के साथ छेड़छाड़ कर ये दावा किया गया।
मीडिया ने जब शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेंनमेंट से बातचीत की तो उन्होंने इस दावे को झूठा व गलत बताया। जिसके बाद साफ हो सका कि ये खबर फर्जी है। शाहरुख खान के नाम का इस्तेमाल कर ट्रोलर्स ने राम मंदिर में दान करने वाली फेक खबर फैलाई।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आए। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट यशराज के साथ शुरू कर सकते हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से बेहतरीन काम कराने वाले सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान अगली फिल्म कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












