क्या बनेगी संजू की सीक्वेल, जानिए राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त से क्या कहा

By Salman

संजू एक ऐसी फिल्म जिसने अपनी रिलीज के बाद से ही भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा के रखा हुआ है। अब तक फिल्म 300 करोड़ के आकड़े को छू चुकी है और लगातार आगे को बढ़ती जी रही है। बता दें कि संजय दत्त की जिंदगी के पूरे सच इस फिल्म में नहीं दिखाए गए और कई ऐसे किस्से है जो इस फिल्म में सामने नहीं आ पाए है। इस बात को लेकर जब संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी ने से इसका इसका सीक्वेल बनाने को कहा था राजकुमार हिरानी ने साफ मना कर दिया।

दरअसल रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर लोगों का कहना है कि संजय दत्त की अधूरी कहानी दिखाई है। इस बात को जब संजय ने राजू हिरानी से कहा तो उनका कहना था कि ये संभव नहीं है..किसी भी इंसान की एक से ज्यादा बायोपिक कैसे बन सकती है।

sanju, ranbir kapoor, sanjay dutt, rajkumar hirani, संजू, रणबीर कपूर, संजय दत्त, राजकुमार हिरानी

ये बात उन्होने रणबीर कपूर को भी बोली थी और कहा था कि इसका सीक्वेल नहीं बन सकता है। बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में थे और अब इस फिल्म के काफी पॉजीटिव रिसपॉस आ रहे है।

बता दें कि सीक्वेल तो अब बनने से रहा पर संजय दत्त अगले साल तक अपनी ऑटोबायोग्राफी जरूर रिलीज करने वाले है। बता दें कि संजय दत्त ने खुद अपनी आत्मकथा लिखी है जोकि आप सबके सामने आएगी।

इसको पढ़ने के बाद आपको वो बातें भी पता चलेंगी जो आपने फिल्म में नहीं देखी होंगी। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा लीड रोल परेश रावल नजर आए थे और उन्होने उनके पिता सुनील दत्त का रोल किया था।

फिल्म दिया मिर्जा, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम और जिम सर्भ जैसे कलाकार भी नजर आए है। फिलहाल फिल्म एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

रणबीर कपूर की बात करें तो ये उनकी पहली सबसे बड़ी सफल फिल्म है और पहली बार उनकी फिल्म ने 300 करोड़ का आकड़ा छुआ है।

फिलहाल फिल्म के चर्चे हो रहे है और राजकुमार हिरानी फिल्म को विदेश भी रिलीज करने के इरादे से फिल्म की स्क्रीनिंग ऑस्ट्रेलिया में स्टूडेंट्स के लिए करने वाले है। ये फिल्म कितनी कमाई करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X