Youtube छोड़ राजनीति में कदम जमाने जा रही हैं Seema Haider ? बोलीं- जो लोग पॉलिटिक्स में हैं वो...

सचिन मीणा के प्यार में पागल पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर फिलहाल तो छठी बार मां बनने जा रही है। लेकिन, उससे ज्यादा उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब आप पूछेंगे कि राजनीति ऐसा क्यों ? दरअसल हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने राजनीति में आने को लेकर कुछ कहा है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या कहा है सीमा हैदर ने अपने इस इंटरव्यू में।

Seema Haider

सीमा हैदर आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने प्यार की वजह से तो कभी पाकिस्तान की बुराई करने की वजह से उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है। बता दें कि सीमा हैदर एक बार फिर मां बनने जा रही हैं वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली है, लेकिन राजनीति में उनके चर्चे काफी तेज हैं।


परिवार से मिल रहा है प्यार

इंटरव्यू के दौरान जब सीमा हैदर से पूछा गया कि जब वह पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के लाने के बाद ससुराल वालों ने आपको पूरी तरह अपनाया था या नहीं ? तो इस पर सीमा ने कहा- 'यहां मुझे बहुत प्यार मिलता है मेरी नंद, मेरी सास, मेरे पति जी मेरा बहुत ख्याल रखते हैं मुझसे बहुत प्यार करते हैं।

राजनीति में आने से किया इनकार

जब आगे उनसे उनके करियर और राजनीति में आने की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया, तब सीमा ने साफ शब्दों में कहा की उन्हें राजनीति में कोई इंटरेस्ट नहीं है। उन्होंने बताया 'मैं भविष्य में भी हाउस वाइफ ही बनना पसंद करूंगी। राजनीति में मेरी कोई रुचि नहीं है जो लोग वहां है वही काफी हैं।

भविष्य की योजना

सीमा हैदर ने इंटरव्यू में यह भी बताया की उनके पति सचिन मीणा भविष्य में एक मिठाई की दुकान खोलेंगे की योजना बना रहे हैं। जिसका नाम ' सीमा सचिन ' के नाम पर होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की उनका यूट्यूब चैनल पहले की तरह चलता रहेगा।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X