#ViralVideo: ऐश्वर्या का नाम सुनते ही चढ़ा पारा....कह दिया SHUT UP
ऐश्वर्या राय से आजकल लोग ज़्यादा खुश नहीं चल रहे हैं। पहले सरबजीत प्रीमियर पर अभिषेक बच्चन ने पूरी मीडिया के सामने उनकी बेइज़्जती की और अब उनके ऑन स्क्रीन भाई रणदीप हुडा भी उनका नाम सुनकर थोड़ा गुस्से में आ गए।
दरअसल, एक रिपोर्टर ने रणदीप से पूछा कि क्या उनको लगता है कि ऐश उन्हें फिल्म में ओवरशैडो कर देंगी और उनका किरदार यूं ही रह जाएगा। वहीं एक और रिपोर्टर ने उनसे पूछ लिया कि वो सरबजीत की टीम से नाराज़ क्यों हैं।
[#LIVE 1st Day 1st Show: सरबजीत में भी ऐश ने वही किया जो उन्हें कभी नहीं करना चाहिए....]
गौरतलब है कि रणदीप हुडा ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उनका लुक भी धमाकेदार है और उन्होंने अपने रोल के लिए और जेल में रहने के लिए अपना 20 किलो वज़न कम किया।
उनके शरीर पर हड्डियां तक दिखने लगी थीं । लेकिन रणदीप की सारी मेहनत तब पानी में जाती दिखाई दी जब फिल्म का सारा प्रचार और स्क्रीन टाइम ऐश्वर्या राय को मिला। तो ज़ाहिर है गुस्सा आना ही था। आप देखिए ये वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications
