केदारनाथ के असिस्टेंट डायरेक्टर को डेट कर रही हैं सारा अली खान? खुद ने दिया हिंट !
सारा अली खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर सारा अली खान का नाम उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता है। एक बार फिर मीडिया गलियारे में सारा अली खान के अफेयर की चर्चा चल पड़ी है। ऐसा तब हुआ जब खुद सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया। इस हिंट के बाद तुरंत सारा अली खान के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आने लगी।
मीडिया अफवाहों की यकीन करें तो सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ के असिस्टेंट डायरेक्टर जेहन हांडा को डेट कर रही हैं। सारा और जेहन हांडा का नाम खूब जोड़ा जा रहा है। इन सबके पीछे वजह बनी हैं सारा अली खान की लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें। इन्हें देखने के बाद तुरंत सारा अली खान का नाम जेहन के साथ जोड़ा जाने लगा।

हाल में ही जेहन हांडा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा संग तस्वीरें पोस्ट की जिसमें दोनों मैचिंग आउटफिट्स में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को फिर सारा अली खान ने भी पोस्ट किया जिस पर वह लिखती हैं, लव यू, टेक मी बैक।


Click it and Unblock the Notifications











